|
|
|
|
|
|
|
|
महात्मा गाँधी वैश्विक शांतिदूत थे : श्री शास्त्री थे सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति
|
महात्मा गाँधी वैश्विक शांतिदूत थे : श्री शास्त्री थे सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर पुराने विधानसभा भवन प्रांगण में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने एमवीएम चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
|
|
|
|
|
सौभाग्य योजना में 98.42 प्रतिशत कार्य पूर्ण
|
सौभाग्य योजना में प्रदेश के 35 जिलों में विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। पश्चिम क्षेत्र के सभी जिले विद्युतीकृत हो चुके हैं और राजगढ़, गुना तथा विदिशा जिलों में जल्द ही लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हो जायेगी। राज्य में 20 लाख 26 हजार 514 घरों के विद्युतीकरण लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 18 लाख 26 हजार 759 घरों का विद्युतीकरण हो चुका है। आगामी अक्टूबर तक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो जायेगा।
|
|
|
|
|
राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा राजभवन में ध्वजारोहण
|
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगाँठ के अवसर पर राजभवन परिसर में प्रात: 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल श्रीमती पटेल ने पुलिस बल की टुकड़ी की सलामी ली।
|
|
|
|
|
|